दुष्कर्म व धमकी के आरोप में पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवघर: जसीडीह थाना पुलिस ने कांड संख्या 117/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर एक महिला ने रोजगार व सुरक्षा का झांसा देकर पुनासी स्थित आवास पर बुलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो कॉल पर धमकाने, अपहरण के प्रयास तथा दुमका बस स्टैंड के पास मारपीट व दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
मामले में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई चल रही थी। इससे पूर्व 30 जून 2026 को अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका (525/2025) खारिज कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
#deoghartalks #viralchallenge #photoofthedaychallenge #breakingnewstoday #DeogharNews