गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती पर देवघर में सिंधी समाज ने निकाली प्रभात फेरी
देवघर, 24 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मंगलवार को देवघर के सिंधी समाज द्वारा भव्य प्रभात फेरी व लंगर का आयोजन किया गया।
सुबह होटल बैद्यनाथ से निकली प्रभात फेरी टावर चौक होते हुए होटल ज्योति के पास संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शबद-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। इसके पश्चात सामूहिक पूजा-वंदना की गई और दोपहर 1:00 बजे से आम जनों के बीच लंगर स्वरूप प्रसाद का वितरण किया गया।
#vireloftheday #deoghartalks #deoghar #gurunanakjayanti #kartikpurnima