खलीलाबाद: कसौधन जाति के लोगों ने पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी न होने पर जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र
खलीलाबाद के शास्त्री नगर निवासी परमात्मा कसौधन के नेतृत्व में कांदु कसौधन समाज के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कसौधन जाति के लोगों को पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछड़ा वर्ग में शामिल होने के बावजूद प्रमाण पत्र न मिलने से शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही