अकबरपुर: कस्बा रुरा में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा चलाया गया जन जागरूकता अभियान
कस्बा रुरा स्तिथ विद्यालयों में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी आश्रम की प्रीति बहन द्वारा विद्यालयों के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे बताया गया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।