हैदरनगर: हैदरनगर में पुलिस ने अवैध हथियार और गोली के साथ दो युवक किए गिरफ्तार
हैदरनगर थाना क्षेत्र के धनुडीह गांव में अवैध हथियार रखने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रोशन कुमार रवि के घर छापेमारी की गई, जहां तलाशी के दौरान बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा बरामद हुआ।