जहानाबाद: भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में कक्षा 5 तक के स्कूल 30 मई तक बंद
जहानाबाद जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को 30 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहींं मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई सावधानी के साथ सुबह 11 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।