धान खरीदी केंद्रों में हमाली का काम हमालों से ही कराएं, किसानों से धान का कट्टा न उठवाएं, जिला पंचायत की सामान्य सभा में किसानों, ग्रामीणो की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश।
जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में धान खरीदी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में धान बेचने के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था सुचारु रखने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई।
#सामान्य_सभा #KoreaDistrict #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh