टेहरोली: ककरबई में अवैध शराब के खिलाफ गरौठा C O के निर्देश पर पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पुलिस टीम ने अवैध शराब के निर्माण, निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 145 लीटर अवैध कच्ची शराब और 17 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए हैं।इस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही से शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है