जयपुर, राजस्थान: सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP से जुड़े आशुतोष रांका और उनकी टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान वाहनों पर पथराव और शीशे तोड़े जाने की भी खबर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल विजिट के दौरान स्थानीय लोगों और CJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कथित तौर पर हाथापाई और पथराव हुआ। CJP ने घटना के लिए भाजपा से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए हैं, जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने इन आरोपों से इनकार किया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।
वीडियो में देखें—जयपुर में आखिर क्या हुआ?
.
.
.
.
#Jaipur #जयपुर #AshutoshRanka #आशुतोषरांका #CJP #CockroachJantaParty
Fatehabad, Agra | Aug 21, 2026