Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

Sonua block pragya kendra Sanchalak Union meeting @sonua

MORE NEWS

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पशुपालन विभाग के 05 एफएमडी चलंत पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पशुओं का समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

सभी चलंत पशु चिकित्सा वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे तथा पशुओं के उपचार, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। पशुपालक किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता अथवा सेवा प्राप्त करने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पशुपालकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने समाहरणालय परिसर से पशुपालन विभाग के 05 एफएमडी चलंत पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पशुओं का समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित हो सकेगा। सभी चलंत पशु चिकित्सा वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे तथा पशुओं के उपचार, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। पशुपालक किसी भी प्रकार की पशु चिकित्सा सहायता अथवा सेवा प्राप्त करने के लिए 1962 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पशुपालकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में रथ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले रथ मेला एवं पूजा स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपर्क सूची अद्यतन रखने तथा आयोजन स्थलों पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रथ यात्रा के निर्धारित मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच कर ली जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं फ्लैग मार्च आयोजित करने को भी कहा गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को जुलूस स्थलों पर आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष वाहन जांच अभियान संचालित करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे।

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में रथ पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले रथ मेला एवं पूजा स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें। पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संपर्क सूची अद्यतन रखने तथा आयोजन स्थलों पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रथ यात्रा के निर्धारित मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, विद्युत तारों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच कर ली जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुरूप दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती एवं फ्लैग मार्च आयोजित करने को भी कहा गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन विभाग को जुलूस स्थलों पर आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष वाहन जांच अभियान संचालित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के समुचित संचालन, अभिलेखों के संधारण तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय भवन की स्थिति, विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं हरित बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, पौधरोपण एवं हरियाली विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,

जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के समुचित संचालन, अभिलेखों के संधारण तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय भवन की स्थिति, विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं हरित बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, पौधरोपण एवं हरियाली विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने रविवार को चाईबासा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मानसून को देखते हुए केंद्रों पर आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा केंद्र अवलोकन के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बहमन टूटी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुश्री पूजा कुमारी सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने रविवार को चाईबासा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मानसून को देखते हुए केंद्रों पर आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र अवलोकन के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बहमन टूटी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुश्री पूजा कुमारी सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज मंडल कारा, चाईबासा में प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत आयोजित औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती संबंधी 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी (RSETI) के माध्यम से 02 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, उनकी वैज्ञानिक पद्धति, उत्पादन, संरक्षण, विपणन एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट परिवर्तन का उद्देश्य बंदियों के कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कारा से बाहर निकलने के बाद बंदी इस प्रशिक्षण का उपयोग कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकते हैं तथा समाज में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित कर सकते हैं।

बंदियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि “आप सभी अपनी पहचान हथकड़ी से नहीं, बल्कि अपने हुनर और कौशल से बनाएं। यह प्रशिक्षण आपके लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।” उन्होंने बंदियों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने, कौशल आधारित रोजगार अपनाने तथा समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि मंडल कारा में बंदियों को प्रतिदिन समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे नियमित रूप से समाचारों का अध्ययन कर अपने ज्ञान, जागरूकता एवं समसामयिक विषयों की जानकारी बढ़ा सकें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मंडलकारा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया था, उसके निमित्त भी सभी को उपायुक्त के द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज मंडल कारा, चाईबासा में प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत आयोजित औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती संबंधी 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी (RSETI) के माध्यम से 02 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, उनकी वैज्ञानिक पद्धति, उत्पादन, संरक्षण, विपणन एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट परिवर्तन का उद्देश्य बंदियों के कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कारा से बाहर निकलने के बाद बंदी इस प्रशिक्षण का उपयोग कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकते हैं तथा समाज में अपनी सकारात्मक पहचान स्थापित कर सकते हैं। बंदियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि “आप सभी अपनी पहचान हथकड़ी से नहीं, बल्कि अपने हुनर और कौशल से बनाएं। यह प्रशिक्षण आपके लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।” उन्होंने बंदियों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने, कौशल आधारित रोजगार अपनाने तथा समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि मंडल कारा में बंदियों को प्रतिदिन समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे नियमित रूप से समाचारों का अध्ययन कर अपने ज्ञान, जागरूकता एवं समसामयिक विषयों की जानकारी बढ़ा सकें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागी बंदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मंडलकारा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया था, उसके निमित्त भी सभी को उपायुक्त के द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 12, 2026

Sonua block pragya kendra Sanchalak Union meeting @sonua - Sonua News