माण्डलगढ़: बीगोद पुलिस ने बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया ज़ब्त
बीगोद थाना पुलिस ने बजरी माफिया के ख़िलाफ़ अभियान के तहत ओवरलोड़ बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है, बीगोद थानाधिकारी सुनील बेड़ा ने बताया कि आज बुधवार को शाम 5:00 बजे करीब बनास नदी में अवैध बजरी खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉलीयों से दुर्गम रास्तों से परिवहन किया जा रहा था,इस मामले में बीगोद पुलिस ने 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।