माण्डलगढ़: भाजपा नंदराय मंडल की संगठन संरचना पर्व बैठक आयोजित हुई, विधायक और प्रधान रहे मौजूद
भाजपा नंदराय मंडल की जिला संगठन के निर्देशानुसार संगठन संरचना पर्व बैठक ग्राम पंचायत नंदराय में आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार पाराशर की। मुख्य वक्ता संगठन संरचना पर्व मंडल प्रभारी प्रेम गर्ग, मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल, विशिष्ट अतिथि कोटड़ी प्रधान करण सिंह मौजूद थे