नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा गांव के पास दुकान से घर जा रहे एक दुकानदार के साथ बाइक सवार नकाबपोश तीन जनों ने मारपीट करते हुए नगदी छिनकर भाग गए, इस संदर्भ में पीड़ित के पिता ने बड़लियास थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मामला दर्ज करवाया ।