बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा द्वारा 35 दिवसीय “जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (ब्यूटी पार्लर प्रबंधन)” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सौंदर्य सेवाओं से संबंधित तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वरोजगार से जोड़ना है।