मड़ावरा थाना क्षेत्र के गंगचारी तिराहे के समीप शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाईकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी केन्द्र लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया।