सहजनवा: प्रेमी के साथ युवती फरार, परिजनों ने घघसरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई शिकायत
घघसरा क्षेत्र के सेघुणा गांव से एक 19 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। युवती के परिजनों की शिकायत पर सहजनवा थाना अंतर्गत घघसरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का अपने पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 अप्रैल को युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई।