मटिहानी: सिमरिया में डूबने से 05 युवकों की मौत पर मटिहानी विधायक ने व्यक्त की संवेदना, जिला प्रशासन को दिए कई निर्देश
सिमरिया गंगा घाट में डूबने से 05 युवकों की मौत पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने संवेदना व्यक्त की है. इस दौरान उन्होंने घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन को कई निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आखिर नहाने वाले घाट पर बेरिकेडिंग क्यों नहीं किया गया था. जब प्रशासन को पहले से पता था कि आज मुंडन का दिन था.