मटिहानी: रामदीरी लवरचक में 01 युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक युवक ने अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर लिया. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी लवहरचक मोहल्ले की है. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक की पहचान रामदीरी लवहरचक निवासी रामकुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार (26 वर्ष) के रूप में की गई है. परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.