मटिहानी: गोदरगामा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की श्रधांजलि सभा आयोजित, खेल मंत्री हुए शामिल
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के गोदरगामा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस मौके पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुशील मोदी बिहार में भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है. उनके निधन से भाजपा को अपुर्णीय क्षति हुई है.