मटिहानी: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मटिहानी के 02 लोगों की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम
बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार की भेंट चढ़कर दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. घटना लखमीनिया गुप्ता बांध की है. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 5 चकबल्ली दियारा निवासी पवन राय के लगभग 27 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार एवं रामबली राय के लगभग 30 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के नाम शामिल हैं.