बलरामपुर: लोक सेवक पर हमला करने वाली महिला को न्यायालय ने सुनाई सजा, 1000 रुपये का जुर्माना और कटघरे में खड़े रहने की सजा
बलरामपुर में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत एक महिला अभियुक्ता को लोक सेवक पर हमला करने और धमकी देने के मामले में सजा सुनाई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत प्रभावी पैरवी की गई। मामला 12 जून 1994 का है जब संग्रह अमीन सतगुरू प्रसाद पाण्डेय ने थाना ललिया पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके तहत कार्यवाही हुई है।