बलरामपुर: चोरघटिया में छत पर सो रहे पिता पर बेटे ने धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ऑफिस में हुआ खुलासा
बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र चोरघटिया में एक बेटे द्वारा अपने पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटे आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में अब्दुल सलाम ने थाने में तहरीर दी थी कि उनके बड़े भाई मोहरम अली पर रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।