बलरामपुर: बलरामपुर स्टेट के पूर्व महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर अस्पताल में मरीजों को वितरित किए गए फल
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बलरामपुर स्टेट के स्वर्गीय पूर्व महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह के सातवीं पुण्यतिथि पर जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं मेमोरियल चिकित्सालय में मरीज को फल वितरण किया गया। एमएलके कॉलेज वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में महिला चिकित्सालय में भी मरीज को फल वितरित कर पूर्व महाराजा को याद किया गया।