बलरामपुर: हरैया में AIMIM पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने फेसबुक पर ब्राह्मणों पर की अभद्र पोस्ट, लोगों में है नाराजगी
विकासखंड हरैया सतघरवा में Aimim पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। फेसबुक पर गुलफाम नामक व्यक्ति ने ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट से समाज व क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया है। नाराज लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कार्यवाही की मांग की है।