घाघरा: प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने मुखिया, पंचायत कर्मी और पदाधिकारियों के साथ बैठक की
Ghaghra, Gumla | Mar 18, 2025 घागरा प्रखंड कार्यालय परिषद के सभागार में बीडीओ दिनेश कुमार ने मुखिया, पंचायत कर्मी और पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में बाल विकास विभाग, 15वें वित्त योजना एवं मनरेगा, आवास सहित कई योजना से संबंधित समीक्षा किया। इस क्रम में बीडीओ दिनेश कुमार ने बाल विकास विभाग में मातृ वंदना एवं कन्यादान योजनाओं में प्रगति लाने हेतु पर्यवेक्षिका को निर्देश दिया।