गुमशुदगी के मामलों पर देहरा पुलिस की अपील
#Ashishsharma
पुलिस जिला देहरा में सितंबर और अक्टूबर माह के दौरान बुजुर्ग एवं मध्यम आयु वर्ग के व्यक्तियों के गुम होने के मामले सामने आए हैं। इनमें 80 वर्षीय रजना कुमारी, 70 वर्षीय रमेश चंद शर्मा, 40 वर्षीय अभिषेक राणा तथा 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF और डॉग स्क्वाड की सहायता ली जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकांश व्यक्ति याददाश्त संबंधी कमजोरी से पीड़ित हैं और गुम होने के समय उनके पास मोबाइल फोन नहीं था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बुजुर्गों एवं मानसिक या याददाश्त संबंधी परेशानी से जूझ रहे व्यक्तियों को मोबाइल फोन या GPS डिवाइस उपलब्ध करवाएं, ताकि गुम होने की स्थिति में उन्हें जल्द तलाशने में मदद मिल सके।