Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
amit1prajapati.4545
3
डीजीपी ओ पी सिंह गुरुग्राम के साईबर पुलिस स्टेशन में अचानक पहुंचे औचक निरीक्षण करने 👮🏻 #haryana #haryanapolice #DGP #op...
Uklana, Hissar
| Dec 2, 2025
#haryana
#haryanapolice
#dgp
#op...
MORE NEWS
चेनत में पानी को लेकर बवाल, आंसू गैस का हुआ प्रयोग
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026
रात 12 बजे :::::: पुलिस आने की सूचना पर रात में सड़कों पर उतरा पूरा चानोत गांव, गाव में कराई मुनादी, गलियों व सड़को पर जूटे ग्रामीण
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026
हांसी में देर रात रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, पुलिस का हुजूम क्या संकेत करता है , कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं ,किस बात को लेकर बैठक हो रही
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026
03 प्रेस नोट 22.06.2026 टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।
Uklana, Hissar | Jun 22, 2026
सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Uklana, Hissar | Jun 22, 2026