जैतपुर: करंट की चपेट में मजदूर की मौत मामले में तीन गिरफ्तार
बुढ़ार थाना क्षेत्र के कुदरा टोला लालपुर में बिना बिजली बंद कराए अवैध तरीके से विद्युत पोल खड़ा करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में ठेकेदार समेत रममीलन साहू और लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर विद्युत विभाग की अनुमति के बिना काम कराने का आरोप है। जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे सामने आई है।