गढ़िया बाजार थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत चार गिरफ्तार, 40 लीटर देशी शराब बरामद गढ़िया बाजार थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी अभियान के दौरान हत्या के प्रयास मामले के एक नामजद अभियुक्त समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 40 लीटर देशी शराब भी बरामद की गई है।