नैनवां: नैनवा उप कारागृह में प्रहरी ने मुख्य प्रहरी पर किया हमला, लाठी से वार कर किया घायल
Nainwa, Bundi | Jul 26, 2024 नैनवा शहर के उप कारागृह में तैनात 2 प्रहरियों में प्रहरियों के बीच मामूली कहा सुनी को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जेल प्रहरी वीरेंद्र सिंह ने जेल प्रहरी पिंटू सिंह का सिर फोड़ दिया। पीड़ित जेल प्रहरी पिंटू सिंह ने नैनवा थाने में रिपोर्ट दी। आरोपी जेल प्रहरी मौके से फरार हो गया।