नैनवां: करवर पुलिस ने केमला गांव में हुए जानलेवा हमले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार
Nainwa, Bundi | Jul 24, 2024 पुलिस ने केमला गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूर्व में करवर पुलिस जानलेवा हमले के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरियादी ने करवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि मेरे घर पर मेरी मां भाभी पत्नी वह मेरे छोटे भाई की पत्नी के साथ अपने घर पर बैठे थे आपस में बातचीत कर रहे थे।