नैनवां: स्टेट हाईवे 34 देई नैनवा के बीच गुर्जरिया मोड पर मोटरसाइकिल असंतुलित होने से पीछे बैठी महिला की गिरकर हुई मौत
Nainwa, Bundi | Jul 23, 2024 स्टेट हाईवे 34 नैनवा से देई के बीच सड़क पर हो रहे गड्ढे जानलेवा हो रहे हैं। गुरजनिया मोड पर सड़क पर हो रहे गढ़ों में मोटरसाइकिल से उछलकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नैनवा थाने के हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दुर्घटनास्थल देई थाना क्षेत्र होना सामने आया। बाद में देई थाने के ASI नैनवा अस्पताल पहुंचे।