नैनवां: नैनवा में धाकड़ समाज ने हेड कांस्टेबल की तलाश की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Nainwa, Bundi | Jul 25, 2024 नैनवा शहर में संपूर्ण धाकड़ समाज ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पर गुमशुदा हेड कांस्टेबल रामचरण धाकड़ को तलाश करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम नैनवा एसडीएम कार्यालय पर नया तहसीलदार बालकृष्ण भट्ट को ज्ञापन सौंपा। परिजनों व समाज ने अपहरण की आशंका जताते हुए, शीघ्र अति शीघ्र तलाशी अभियान चलाकर हेड कांस्टेबल को बरामद करने की मांग की।