बागीदौरा: छीछ से चोखला 5 किलोमीटर का सफर बना मुसीबत, तीन साल में उखड़ी सड़क हादसे को दे रही खुली चुनौती
छींच। छींच से चौखला को जोड़ने वाली करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क महज तीन वर्ष में ही पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आमजन का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। नहर किनारे बनी इस सड़क की बदहाल स्थिति हर दिन किसी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा।