कहरा: BPSCपरीक्षा में धांधली व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में महागठबंधन का निकला विरोध मार्च,शंकर चौक परCM का फूंका पुतला
महागठबंधन के घटक दलों द्वारा बिहार सरकार पर BPSC प्रारंभिक परीक्षा में धांधली एवं विरोध करने वाले छात्रों पर लाठी बरसाने का आरोप लगाते हुए कुंवर सिंह चौक से विरोध मार्च निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शंकर चौक पहुंचा। वहां CM का पुतला फूंक कर विरोध जताया।