कहरा: बसनही गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बसनही थाना क्षेत्र के बसनही गांव वार्ड 5 में एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद परिवारवालों ने मृतक युवती के शव का दाहसंस्कार करना चाह तभी आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद ऐन मौके पर पुलिस पहुंच मृतक युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।