कहरा: नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिबरा गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिबरा गांव वार्ड 12 में घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई में पत्नी ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक महिला का नाम अलखा देवी बताया जा रहा है।