कहरा: बसनही पुलिस ने देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया, भागने के दौरान जख्मी होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
मामला बसनही थाना क्षेत्र के रमना टोला का है। जहां बाइक से देशी शराब ले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया। पुलिस को देखकर कारोबारी भागने लगा। इसी दौरान वह गिरकर जख्मी हो गया। पुलिस ने देशी शराब के साथ तत्काल कारोबारी को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।