ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
मौदहा, हमीरपुर। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में गुरुवार को मौदहा नगर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया और धरना दिया।
प्रदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी बताए जा रहे संजय यादव समेत मनीष यादव सिसोलर, विकेश यादव, सोनू यादव, प्रियम यादव, राजेश सविता, लल्लू निषाद, अतर सिंह यादव, दीपक यादव, चंद्रिका यादव, जुनैद खान, कन्हैया निषाद, सुभाष यादव, गुड्डू यादव, पीयूष यादव, शैलेंद्र यादव, करन यादव, अंकुर नामदेव, सौरभ यादव, जितेंद्र यादव, शनि यादव और लोकेंद्र कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई।