मेहगांव: भारत विकास परिषद ने हरगोविंदपुरा और कीरतपुरा के स्कूलों में स्टेशनरी वितरित की
Mehgaon, Bhind | Apr 16, 2026 भारत विकास परिषद शाखा द्वारा सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय हरगोविंदपुरा एवं समर्थ पाठशाला कीरतपुरा में गुरुवार को लगभग 2:00 बजे जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 1 वर्ष के लिए स्टेशनरी सामग्री पेन पेंसिल उत्तर पुस्तिका आदि उपहार स्वरूप वितरण की।