बासोदा: शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंज बासौदा शहर के रिहायशी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग अब उग्र रूप लेती जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे, आंदोलन पर बैठे शहर वासियों ने SDM अनुभा जैन को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि घनी बस्ती और सार्वजनिक मार्ग पर स्थित इस दुकान के कारण स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।