कोंडागांव: कनेरा मार्ग पर तेज रफ्तार KTM बाइक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरा मार्ग में आज सुबह तेज रफ्तार बाइक ने कार को टक्कर मार दिया है। बताया जा रहा है गिरोला के दो युवक केटीएम बाइक से चित्रकूट जाने के लिए निकले थे इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार केटीएम बाइक सामने से आ रहे हैं कार से टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि कार के दोनों बैलून खुल गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए।