गया टाउन सीडी ब्लॉक: पत्नी ने प्रेमी संग दिव्यांग पति की हत्या की साजिश रची, 4 गिरफ्तार; ग्रामीण एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा
गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग राजदेव भारती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजली ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध की कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी का राजा आलम के साथ प्रेम संबंध था।