बिसौली: बिसौली नगर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक महिला हुई घायल
Bisauli, Budaun | Aug 20, 2026 बिसौली नगर के बिल्सी रोड पर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।