सरोजनी नगर: बंथरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
आज बुधवार की दोपहर 1:15 के लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो लोगों द्वारा बताया गया कि यह वीडियो बंथरा क्षेत्र का है। जहां पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान बताया गया कि महिलाओं और पुरुषों द्वारा जमकर मारपीट की गई। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।