मड़ावरा: थाना गिरार क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग हुए घायल
गिरार थाना क्षेत्र के कारीटोरन गांव में गुरुवार शाम 5 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में पति-पत्नी समेत दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों और एंबुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया जहां पर इलाज चल रहा है।