चाईबासा: मझगांव घटना के विरोध में कई गांवों में ग्रामसभाएं हुईं, ग्रामीणों ने कई प्रस्ताव पारित किए
मझगांव क्षेत्र में आदिवासी समुदाय से जुड़ी कथित घटना के विरोध में रविवार को मझगांव प्रखंड के पड़सा, कुमारडुंगी प्रखंड के अंधारी तथा हाटगम्हरिया प्रखंड के हाटगम्हरिया सहित विभिन्न गांवों में सामूहिक ग्रामसभाएं आयोजित की गईं। बैठकों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मानकी मुंडा ने भाग लिया। ग्रामसभाओं में उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।