हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर से आबकारी अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत यह वारंटी जेल गया था और बाहर आने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट के वारंट की तमिल कराते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी सन्नी उर्फ सोनू को उसके घर से गिरफ्तार किया है।