नवादा: नवादा के मस्तानगंज के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बालक हुआ जख्मी, अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के मस्तानगंज के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी बालक की पहचान नवादा जिले के मस्तानगंज गांव निवासी सुग्रीव राजवंशी का पुत्र बलवीर कुमार के रूप में किया गया है।बताया जा रहा है कि बालक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।