नवादा: मस्तानगंज के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बालक हुआ गंभीर रूप से घायल
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के मस्तानगंज के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। जख्मी बालक की पहचान मस्तानगंज गांव निवासी सुग्रीव राजवंशी का पुत्र बलवीर कुमार के रूप में किया गया है।